
गाजियाबाद नगर निगम की सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित कर दी गई है। दूसरी बार इस सीट पर महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी। शासन ने गुरुवार को नगर निगमों में आरक्षण संबंधी सूची जारी की है। नवंबर या दिसंबर में नगर निगम का चुनाव होना प्रस्तावित है।
प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने प्रदेश भर के16 नगर निगमों में आरक्षण संबंधी सूची जारी की है। इसमें गाजियाबाद भी शामिल है। राजनीतिक पार्टियों को अब प्रत्याशियों से संबंधित रणनीति बदलनी होगी, क्योंकि कई पार्टियों ने संभावित उम्मीदवारों की घोषणा तक कर दी थी। ये पुरुष थे।


बीते चुनाव से पहले दमयंती शर्मा गाजियाबाद की महिला महापौर थी। इस दौरान भी यह सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित थी। इनके बाद नगर निगम की सीट ओबीसी प्रत्याशियों के लिए आरक्षित कर दी गई थी। इसमें तेलूराम कंबोज महापौर बने थे। इनके देहांत के बाद भाजपा के ही अशुवर्मा यहां के महापौर हैं।
वही गाजियाबाद में नगर पंचायत निवाड़ी की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। डासना नगर पंचायत पर महिला की दावेदारी रहेगी, वहीं फरीद नगर एवं पतला नगर पंचायत अनारक्षित सीट कर दी गई है।
यूपी निकाय चुनावः मेयर व अध्यक्षों की सीटों के पर आरक्षण की सूची जारी
