जो बाप का नहीं वो देश का क्या होगा- मुलायम

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार 25 सितम्बर प्रेस कांफ्रेंस(Mulayam Singh Press Conference) का आयोजन किया था। जिसके तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह यादव के साथ RLD राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौधरी मौजूद थे। गौरतलब है कि, मुलायम सिंह यादव ने हाल ही में लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से रामगोपाल को हटाकर शिवपाल सिंह यादव को सचिव पद सौंपा था, साथ ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कुछ बड़ा होने के भी संकेत दिया था।
मुलायम सिंह यादव की PC के संबोधन के मुख्य अंश(mulayam singh press conference):
केंद्र सरकार के 3 साल में कोई वायदा पूरा नही हुआ।
पेट्रोलियम को जीएसटी में लाना चाहिए।
नोटबन्दी ने लोगों की कमर तोड़ दी।
बीएचयू में लड़कियां सुरक्षित नही हैं।
सरकार ढंग से काम नही कर पा रही।
मुलायम- बीएचयू में लड़कियां सुरक्षित नही हैं।
BHU में छेड़खानी हो रही है।
साम्प्रदायिकता बढ़ी है, कभी इतने साम्प्रदायिकता नहीं रही।
बिजली को लेकर सभी दावे ग़लत रहे।
लखनऊ के लोगों को भी बिजली नही मिल रही।
यूपी में कानून का राज खत्म हो गया है।
क़र्ज़ामाफी के नाम पर खिलवाड़ हुआ है।
भ्रष्टाचार चरम पर है।
सहकारिता का बुरा हाल है।
सहकारी ग्राम विकास बैंकों में कर्ज माफी योजना से किसानों को बाहर रखा गया।
शिक्षा मित्रों के साथ छल किया गया।
मुफ्त दवाई पढ़ाई मिलनी चाहये सबको।
मेरी अपील समाजवादी विचारधारा के लोग हमसे समाजवादी पार्टी से जुड़ें।
समाजवादियों को एक होना होगा।


अखिलेश यादव पर वार (Mulayam Singh press conference):
मैंने पढ़ाई दवाई सिंचाई का सिर्फ नारा ही नही दिया था बल्कि करके दिखाया था।
यूपी सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
पुत्र हैं तो अखिलेश को आशीर्वाद है।
अखिलेश के निर्णयों से सहमत नहीं हूं।
निर्णय छोड़िए बाद में बताएंगे बहुत जल्दी आज नही बताऊंगा।
3 महीने का वक़्त मांगा था लेकिन उसने पिता की नही सुनी।
शिवपाल ज़रूरी काम से इटावा में है।
जो वादा नही पूरा कर सकता वो कभी भविष्य ने सफलता नही पा सकता।
देश के एक बड़े नेता ने पहले ही कह दिया कि जो बाप का नही वो देश का क्या होगा।
आज कोई नई पार्टी नहीं बना रहा हूं,अखिलेश से ही पूछिए आस्तीन का सांप कौन है।
मुलायम समर्थकों का जमावड़ा (mulayam singh press conference):
सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
इस दौरान मुलायम समर्थकों ने लोहिया ट्रस्ट के बाहर जमावड़ा लगा रहा।
इसके साथ ही PC में आशु मलिक और भगवती सिंह भी मौजूद रहे थे।
एमएलसी मधुकर जेटली, शारदा प्रताप शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे थे।
मुलायम सिंह यादव ने सपा सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं को PC में बुलाया था।
जिनमें शादाब फातिमा और शारदा प्रताप शुक्ला मुख्य रहे।

