क्या राहुल गांधी की रणनीति के पीछे इस महिला का हैं हाथ?

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोदी पर जमकर हमला बोला। पिछले कई दिनों से राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मोदी के खिलाफ मोर्चो खोल दिया हैं। राहुल गांधी की सोशल मीडिया टीम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘विकास पागल हो गया’ कैंपन चलाया था। यह कांग्रेस की डिजिटल टीम में बदलाव से संभव हुआ हैं।
सूत्रों से पता चला हैं की राहुल की इस रणनीति के पीछे दिव्या स्पंदन उर्फ़ राम्या का हाथ माना जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक़ राम्या को कांग्रेस ने अपनी डिजिटल टीम का हेड बनाया है। राम्या के हेड बनने के बाद ही बीजेपी की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही हैं।


आपको बता दें की दिव्या स्पंदन दक्षिण भारत में राम्या के नाम से फेमस एक कन्नड़ अभिनेत्री हैं जो पिछली लोकसभा चुनाव में राम्या कनार्टक में उपचुनाव जीत कर सांसद बनी थीं इसके बाद वो साल 2014 में हार गयीं थी। कांग्रेस के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई अभिनेत्री राम्या के सोशल मीडिया का काम हाथ में लेने के बाद आज शशि थरूर के कुल 60 लाख फॉलोवर्स हैं।
जबकि साल 2009 तक कांग्रेसी नेता शशि थरूर के ट्वीटर पर 6 हज़ार फॉलोवर्स थे। इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गाँधी में गजब का आत्मविश्वास देखा जा रहा है जो शायद आज से पहले कभी भी नहीं देखा गया है।
