
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने एक बड़ा बयान दिया है। शिव प्रताप का कहना है कि भाजपा सरकार ने कभी भी वोट पाने के लिए राम मंदिर का सहारा नहीं लिया है।
सरकार राम मंदिर नहीं बनवा सकती है। मंत्री का कहना है कि भगवान राम हमेशा उनके साथ रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण कोर्ट के फैसले और आपसी समझौते से होगा।


बता दें कि शिव प्रताप बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती आए हुए थे। जहां उन्होंने कहा कि विकास दर हमेशा घटती-बढ़ती रहती है।
देश में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वस्तु और सेवा कर लागू हुए तीन महीने हुए हैं, जिसके आधार पर धीरे-धीरे देश में बदलाव हो रहा है।
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या के सरयू तट पर भगवान राम की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का एलान किया है। हालांकि, अभी इसके लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) से अनुमति मिलना बाकी है। मंजूरी मिलते ही, इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
