महिलाएं जरूर पढ़ें: पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को इस तरह दूर करे

Health and Fitness : नमस्कार दोस्तो, आप सभी न्यूज यूजर्स का हमारी चैनल SAMASTIPURNOW पे स्वागत है। आज हम आपको बतएंगे की पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम और दूर केसे करे।
पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को दूर करने के घरलू उपचार:
1. अजवाइन:

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज़्यादा बढ़ जाती है। गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है। जिसे दूर करने के लिए अजवाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है। आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है।
2. गर्म पानी से सिकाई:

गरम पानी की सिकाई एक घरेलू इलाज है। गरम पानी की सिकाई से गर्भाशय की मासपेशियों शांत होती है।
3. दालचीनी:

दालचीनी कैल्सियम, आयरन ओर फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। और साथ में ऐसे गुण होते हैं कि जिससे पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।
4. सौंफ:



सौंफ गर्भाशय में होने वाले एंठन को शांत करके बेचैनी और दर्द को कम करती है।एक कप पानी में सौंफ को उबाले और फिर शहद के साथ उसे पी लें।
5. अदरक:

अदरक पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें, टेस्ट के लिए आप इसमें शक्कर/शहद भी मिला सकते हैं।
6. तुलसी:

पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार तुसली से भी हो सकता है।
तुलसी हमारे लिए वैसे भी एक औषधि का काम करती हैं। यदि सुबह कर एक तुलसी के पत्ते का खली पेट सेवन किया जाये तो सभी तरह के रोगों से छुटकारा मिलता हैं. और कोई भी रोग पास नहीं आता। मासिक धर्म के समय यदि तुलसी की चाय बनाकर पीने से पेट के दर्द से छुटकारा मिल जाता हैं और यदि आपको ज्यादा दर्द होता हैं, तो आठ या दस पत्ते पानी में उबाल कर काढ़ा बना ले. इससे आवश्ये ही आपको पेट दर्द के साथ शरीर के अन्य रोगों से भी निजात मिलेगा।
7. फ्रूट्स (पपीता):

अगर आपको अनियमित पीरियड होते हैं और आपको पीरियड के दौरान पेट में अधिक दर्द होता है तो इसे कम करने के लिए पपीते का सेवन करने से हमें बहुत आराम मिलता हैं। क्योकि पपीते का सेवन करने से हमारे शरीर से खून का प्रवाह सही तरीके से होने लगता हैं और हमें पेट दर्द से निजात मिलता हैं और साथ में ज्यादा कैल्शिम वाले फ्रूट को रोजाना खाएं।
8.पेन किलर टेबलेट्स:

वैसे तो आज हर मेडिकल शॉप्स पर पेईन किलर टेबलेट्स मिलती है। शायद आप खरीद ते भी है। लेकिन अगर हो सके तो पेईन किलर टेबलेट्स लेना छोड़ दें।अगर आपको थोड़ा ज्यादा दर्द होता है तो प्लीज पहले डॉक्टर्स के पास जाकर आपकी पूरी समस्या बताना बाद में जो डॉक्टर्स टेबलेट्स की एडवाइस से उसी टैबलेटस खरीदे। डायरेक्ट मेडिकल शॉप्स से अगर आप पेईन किलर टेबलेट्स खरीदते हैं हो आपको हो रही समस्या को बढ़ा भी सकता है।
