
बिहार: समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा पंचायत के मुखिया मोहम्मद शफी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। ये घटना मंगलवार देर रात की है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब आठ बजे मुखिया अपने दरवाजे पर थे। इसी बीच अपराधियों ने मुखिया पर फायरिंग कर दी। पहली गोली से तो वे किसी प्रकार बच गए और भागने लगे। उसी बीच दूसरी गोली उनके सीने के दाहिने भाग में लग गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।
परिजनों के द्वारा आननफानन दरभंगा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर डीएमसीएच ले जाने की सलाह दी। फिर डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
फिलहाल हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
