
मुंगेर । एक मां अपने बेटे को नौ माह तक अपने पेट में रखती है। उसके लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। सारे दुख और कष्ट झेल लेती है। लेकिन वही बेटा बड़ा होकर अपनी मां को भूल जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के मुंगेर जिले से, जहां कलयुगी बेटा मां को घर में कैद कर 18 दिनों से ससुराल में रह रहा था। अंत में आस-पड़ोस के लोगों ने काफी जतन के बाद महिला को घर से निकाला।


जानकारी के अनुसार, मुंगेर के असरगंज बाजार के बिहुला के समीप एक पुत्र ने अपनी मां को घर के आंगन में छोड कर बीबी बच्चों के साथ पंजाब स्थित अपने ससुराल चला गया था। दो दिन से महिला भूखनी देवी की तबयित बिगडने लगी थी।
जब आस-पास के लोगों को यह जानकारी हुई तो उन लोगों ने इसकी जानकारी एसपी आशीष भारती को दी। एसपी के निर्देश पर पहुंचे असरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी और मुखिया ने घर का ताला तोड कर महिला को घर से बाहर निकाला।
