समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक मुशी की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक न्यायालय के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना इलाके के नगरगामा गांव में अपराधियों ने समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के मुंशी कमल कांत चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उनके दो पुत्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा घायल दोनों पुत्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंशी कमल कांत चौधरी (65) नगरगामा गांव स्थित अपने घर पर थे तभी पांच की संख्या में सशस्त्र अपराधियों ने गुरुवार देर रात धावा बोल दिया।

इसके बाद अपराधियों ने मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उनके दो पुत्र रजनीश चौधरी और रंजीत चौधरी को धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना का कारण जिले के नगरगामा पंचायत के उप मुखिया शुभेन्दु चौधरी उर्फ गुड्डू और मुंशी कमल कांत चौधरी के बीच सडक़ निर्माण को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है।