
जयपुर। राजस्थान से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा का एक वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शोभारानी धौलपुर से विधायक हैं। कुछ महीने पहले ही हुए धौलपुर उपचुनाव में भाजपा की शोभारानी कुशवाहा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बनीं हैं।


इस वीडियो को जिसने देखा वो हैरान रह गया। क्योंकि इस वीडियो में बीजेपी विधायक हजारों के मजमे में झूमकर नाचती हुईं नजर आ रही हैं। उनके क्षेत्र में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची विधायका जी खुद पर काबू नहीं रख सकीं। वो कृष्ण भक्ति में इतनी सराबोर हो गईं कि झूमने लगीं.लोगों का कहना है कि भगवान कृष्ण की भक्ति करने वाले सब कुछ भूलकर उन्हीं में ही रम जाते है और विधायक कुशवाह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
