दिल्ली के ISBT इलाके से मणिपुरी उग्रवादी संगठन केसीपी के तीन सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। मणिपुर के उग्रवादी संगठन केसीपी के तीन सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इसकी जांच करने में जुटी है की कही यह लोग 15 अगस्त पर कोई गड़बड़ी फैलाने की फिराक में तो नहीं थे। पुलिस ने इन तीनो आरोपियों को दिल्ली के आईएसबीटी इलाके से गिरफ्तार किया है।


इनमें से एक रंजीत मैत्रेई केसीपी की कंगंबा गुट का कमांडर-इन-चीफ है। अन्य दो सदस्य जिनमें एक वांग्तेम नाओ विचा सिंह और दूसरा त्वेदम चाओ सिंह है। इन पर भी मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने के कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले इन लोगों का बेस नेपाल बॉर्डर पर था जहां से यह मणिपुर में अपना संगठन चला रहे थे और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर संगठन के लिए जबरन वसूली के ज़रिए फंड इकट्ठा कर रहे थे।
लेकिन कुछ दिन पहले ये लोग दिल्ली में बेस बनाने के मकसद से आये थे। अब इस बात की जांच चल रही है कि कहीं ये 15 अगस्त को गड़बड़ी फैलाने तो नहीं आये थे। इनके पास से पुलिस ने संवेदनशील डेटा और सामान बरामद किया है।
