राष्ट्रपति की पत्नी ग्रेस मुगाबे ने एक मॉडल पर किया जानलेवा हमला

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे की फर्स्ट डेली पर मॉडल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस मुगाबे ने एक मॉडल पर जानलेवा हमला कर दी। सूत्रानुसार अफ्रीका की पीड़ित मॉडल 20 वर्षीय ने हमला करने का आरोप लगाया है मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है।
इस मॉडल का नाम गेब्रिएला एंजेल्स हैं मॉडल अपने मारपीट के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी है। इन फोटोज में खून के निशान भी देखे जा सकते हैं इस गेब्रिएला एंजेल्स ने ही खुद पर हमले की रिपोर्ट ग्रेस मुगाबे पर करी हैं। राष्ट्रपति की पत्नी ग्रेस मुगाबे की ओर से मामले पर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।


खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति की पत्नी ग्रेस मुगाबे को एक होटल में अपने दो बेटों को मॉडल के साथ देखकर नाराज हो गई और हमला कर दिया। अभी तक पुलिस ने ग्रेस को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं ग्रेस को अफ्रीका की अदालत में भी पेस होना था लेकिन वो वहा भी नहीं पहुंची।
स
ज़िम्बाब्वे की मीडिया के अनुसार एक सड़क हादसे में ग्रेस मुगाबे के टखने में चोट लगी थी जिसके इलाज के लिए वो दक्षिण अफ़्रीका गई थीं। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा कर रही थीं या एक साधारण पासपोर्ट पर।
