हावडा में हाइवे किनारे सूटकेस में मिला महिला का शव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर एक सूटकेस में महिला का शव पाया गया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अधेड़ उम्र की एक महिला का शव रविवार सुबह उलुबेरिया क्षेत्र में एक सूटकेस के अंदर पाया गया।


अधिकारी ने कहा कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और उसके बाद उसके शव को यहां छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हमने उसकी फोटो इस जिले के अन्य पुलिस थानों में भेजा है।
