इस जगह पर केवल 72 रुपए में मिल रहे है घर!

इटली। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इटली में केवल 72 रुपए में यहां घर मिल रहे है। यहां घर इटली के गांगी, सिसिली, केरेगा लिगर, पिडमॉन्ट और लेके नी मार्सी इलाकों में महज 72 रुपए में घर खरीदा जा सकता है।
हालांकि फिर भी इन घरों को खरीदने के लिए ग्राहक नहीं मिल पा रहे है। इसके पीछे वजह है कि इन इलाकों को भुतहा और खराब किस्मत वाली जगह के तौर पर देखा व माना जाता है। इन शहरों की पहचान भुतहा है और कहा जाता है कि यहां रहने पर आपको रोजगार नहीं मिलता। अक्सर नेचुरल डिजास्टर यहां आते रहते हैं और कई बार तो लोगों का अपहरण भी कर लिया जाता है।


जिससे यह डर का माहौल है और लोग यहां रहना पसंद नहीं करते। इटली के मेयर ने घोषणा की है कि लोगों को सिर्फ 72 रुपए यानी कि 1 यूरो में घर दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए एक शर्त भी रखी है। घर को खरीदने वाले को इसे करीब 18 लाख रुपए खर्च कर रिनोवेट करना होगा।
