केजरीवाल अस्पताल में नवजात को छोड़ भागीं दो महिलाएं

जूरनछपरा स्थित केजरीवाल अस्पताल में एक नवजात (लड़का) को छोड़कर दो महिलाएं भाग गईं। बच्चा किसका है, यह पता नहीं चल पा रहा है। इस कारण अस्पताल प्रशासन की परेशानी बढ़ी हुई है।


अस्पताल प्रशासन ने बच्चा छोड़ने वाली दोनों महिलाओं को सीसीटीवी कैमरा से चिह्नित किया है। प्रशासक बीबी गिरि ने ब्रह्मपुरा थाना व चाइल्ड लाइन को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। अभी वह स्वस्थ है। बच्चा 20 से 25 दिन का है।
