तीन गैस गोदाम पर फाय¨रग मामले का नहीं मिला सुराग

समस्तीपुर। एक माह में तीन गैस गोदाम पर हुई फायरिंग मामले पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। सातनपुर
समस्तीपुर। एक माह में तीन गैस गोदाम पर हुई फायरिंग मामले पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। सातनपुर गैस गोदाम पर एके 47 का खोखा चुनकर पुलिस नि¨श्चत हो गई। इस गोदाम से मालिक राजीव से अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांगी थी तथा दशहत फैलाने के लिए एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की थी। गैस गोदाम मालिक आज भी दहाशत में है। पता नहीं कब क्या हो जाए। पुलिस को इस जगह से नौ खोखा बरामद हुई थी। अपराधियों ने 29 जून को इस जगह 12 गोलियां दागी थी। इसी दिन चकमेहसी के सहुरी सैदपुर के समीप गैस वितरण के दौरान अपराधियों ने फाय¨रग की थी। फायरिंग में एक गोली मुजफ्फपुर के रामपुर दयालपुर निवासी पंकज चौधरी को लगी थी। 5 अगस्त को दल¨सहसराय में भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे तीन की संख्या बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फाय¨रग की थी। इसमें गैस वेंडर मदन कुमार दाहा के पैर में दो गोली लगी थी। इस तीनों मामलों में पुलिस अबतक खाली हाथ है। तीनों घटनाएं दिनदहाड़े हुई। इन घटनाओं से जिले में गैस वितरण कारोबारी काफी दहशत में हैँ। उन्हें हर दिन यह भय बना रहता है कि पता नहीं अब किस गैस वितरक को निशाना बनाया जाएगा।


तीनों मामले को पुलिस ने डाला ठंडे बस्ते में
इन तीनों मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अन्य मामलों की तरह पुलिस कांड दर्ज कर अनुसंधान के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। इधर गैस व्यवसायी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। किसी भी मामले में पुलिस अभी तक यह नहीं पता कर सकी है अपराधी किस गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। इसका सरगना कौन है।
