नई पेंशन नीति को समाप्त कर लागू की जाएगी पुरानी पेंशन नीति

समस्तीपुर। स्थानीय माधुरी चौक स्थित ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जोनल महामंत्री एसएन श्रीवास्तव, जोनल अध्यक्ष विश्वमोहन सिंह, जोनल अपर महामंत्री बीके पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी सिंह और जोनल उपाध्यक्ष मनीष कुमार को माला पहनाकर बुके देते हुए स्वागत किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए जोनल महामंत्री ने कहा कि सरकारी से हमारी लड़ाई सिर्फ नई पेंशन नीति को पूरी तरह से समाप्त करने की है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन नीति को पूरी तरह से समाप्त करते हुए जल्द ही पुरानी पेंशन नीति को लागू करा दिया जाएगा। साथ ही रेलवे में पूरी तरह से निजीकरण को बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों रिक्त पदों को अविलंब भरने के लिए केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी। इसके उपरांत मंडल कार्यालय से एक जुलुस निकाला गया। जुलुस विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए डीजल शेड परिसर में पहुंचा। डीजल शेड में सभी शाखा के पदाधिकारी से मिलने के उपरांत पदाधिकारीगण मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र कुमार जैन से मिलकर वार्ता की। इसके उपरांत मंडलीय रेल चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनिका ¨सह से भी वार्ता हुई। विदित हो कि धनबाद के बरकाबाना में त्रैवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न पदों चुनाव संपन्न हुआ था। मौके पर मुख्यालय शाखा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ झा, शाखा सचिव राज कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार झा, केंद्रीय पदाधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद, आउटडोर शाखा के शाखा सचिव विमल कुमार ¨सह, मोतिहारी शाखा के शाखा सचिव दिलीप कुमार सिंह, सहरसा शाखा के शाखा सचिव संजीव कुमार, डीजल शेड शाखा के शाखा सचिव सत्य नारायण राय, सुभाष कुमार, राज कुमार चौबे, आउटडोर शाखा के मनोज कुमार, उमेश प्रकाश, अजीत कुमार ¨सह, भिखन राय, मो. अब्दुल्ला इकबाल, कमल चौधरी, रमेश कुमार झा, देवाशीष भद्रा आदि उपस्थित रहे।
