
पटना। अगर आप महिला हैं और पुलिस विभाग में नौकरी करने की इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। बिहार पुलिस में महिला सिपाही के पद पर भर्तियां निकली हैं। इस परीक्षा को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस पद के लिए आवेदन कर चुकी महिला उम्मीदवार यहां परीक्षा का पूरा शेड्यूल जान सकती हैं।
कुल पद :- 675
पद का विवरण :- महिला कॉन्स्टेबल
परीक्षा की तारीख :- 17 दिसंबर, 2017 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।


परीक्षा केंद्र :- पटना
सैलरी :- चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 रुपये के अलावा ग्रेड पे, प्रतिमाह मिलेगा।
चयन प्रक्रिया :- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट के जरिए होगा।
संबंधित वेबसाइट :- http://www.csbc.bih.nic.in/
