
पटना । राज्य सरकार की नौकरियों में सेवाकाल में मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर मिलने वाली नौकरियों के लिए सधवा पुत्रवधु को भी आश्रितों की सूची में शामिल किया गया है। विधवा पहले से इस सूची में शामिल थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विभागों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कुछ मामलों में मृत सरकारी सेवक के घोषित आश्रितों में से कोई शारीरिक या मानसिक रूप से नौकरी के योग्य नहीं था, केवल सधवा पुत्रवधु ही नियुक्ति के योग्य पाई गई।
परन्तु सधवा पुत्रवधु के आश्रितों की श्रेणी में शामिल नहीं होने के चलते संबंधित परिवार को अनुकंपा का लाभ नहीं मिला, जिसके बाद सरकार ने सूची में सधवा पुत्रवधु को भी इस सूची में शामिल कर लिया है। सेवाकाल में मृत सरकारी सेवक का कोई आश्रित नियुक्ति के योग्य नहीं होगा, तो सधवा पुत्रवधु को अनुकंपा पर नौकरी दी जा सकेगी।
