दुनिया के सबसे महंगे केक के बारें में जानकर आप रह जाएंगे दंग

दुबई । आज हम आपको एक ऐसे केक के बारें में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, इन दिनों दुनिया का सबसे महंगा केक सुर्खियों में छाया हुआ है। दुबई की एक बेकरी ने अब तक सबसे महंगा केक बनाने का दावा किया है।
इस केक की कीमत 25 हजार अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। ब्रॉड वे बेकरी ने मुताबिक, 4 फुट ऊंचाई वाले इस केक का वजन 32 किलोग्राम है। इस केक को 100 से 120 लोगों को आसानी से खिलाया जा सकता है।


रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में बना यह स्पांज केक गेम ऑफ थ्रोन्स के टाइरियन लैनिस्टर को समर्पित है। दुबई में इस केक की कीमत 91,800 दिरहम है, जो भारतीय रुपए में 16.15 लाख रुपए के करीब आती है। ब्रॉडवे बेकरी के मुताबिक, यह करीब 30 से 32 किलोग्राम का है।
